खबरमध्य प्रदेश

बजट मे कर्मचारियों को कुछ भी नहीं दिया सरकार कर्मचारियों एवं बेरोजगारों के प्रति गंभीर नही

अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने वर्ष 26-27 के बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की कर्ज मे डूबी सरकार ने इस बजट मे कर्मचारियों को कुछ भी नही दिया यहाँ तक की महगाई भत्ता एवं सेवानिवृत के बाद रिक्त पदों पर सीधी भर्ती तक का प्रावधान तक नही किया है कर्मचारियों एवं बेरोजगार युवाओं मे भारी असंतोष है जो कि चिंता का विषय है इस सरकार को कर्मचारी एवं बेरोजगार युवाओं की कोई परवाह नही है वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों एवं बेरोजगारों के प्रति गंभीर नही है वर्षो से पदोन्नति एवं सीधी भर्ती नही हो रही है न ही समय पर महगाई भत्ता की घोषणा नही की जा रही है जिसकी वजह से कर्मचारियों एवं बेरोजगारों मे भारी असंतोष व्याप्त है सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए अरुण वर्मा ने यह भी कहा कि जो कर्मचारियों एवं बेरोजगारों की बात करेगा वही प्रदेश मे राज करेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button