खबरमनोरंजन

सलीम खान की सेहत में सुधार है या नहीं? सलमान की हीरोइन ने दिया अपडेट

सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान को माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं. इसी बीच एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने उनकी हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर फैंस लगातार अपडेट जानना चाह रहे हैं. 17 फरवरी को उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया गया कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद से वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. पिछले दो दिनों से सलीम खान आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है. परिवार के लिए यह वक्त काफी तनाव भरा है. सलमान खान समेत पूरा परिवार बारी-बारी से अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहा है. फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोग लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं.

“अब वह पहले से बेहतर हैं”

इसी बीच सलमान खान के साथ फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने सलीम खान की तबीयत को लेकर ताजा जानकारी दी है. समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, “अब वह पहले से बेहतर हैं. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.” हालांकि, 19 फरवरी का आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन अभी अस्पताल की ओर से जारी नहीं किया गया है. 18 फरवरी को जारी अपडेट में कहा गया था कि अगर हालत में सुधार बना रहता है तो उन्हें जल्द वेंटिलेटर से शिफ्ट कर दिया जाएगा.

डॉक्टर ने क्या कहा?

बुधवार को डॉक्टरों ने जानकारी दी थी कि माइनर ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. परिवार और फैंस उनकी जल्दी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button