खबर

गुमला में ‘हैवानियत’: स्कूटी सवार लड़कियों को बोलेरो से किया किडनैप, फिर बारी-बारी से लूटी अस्मत

गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिमडेगा से बारात में आए चार युवकों ने स्कूटी सवार लड़कियों को जबरन बोलेरो में अगवा किया और कोयल नदी तट पर वारदात को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अरहरा गांव से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कामडारा थाना क्षेत्र के सालेगुटू पंचायत अंतर्गत कोयल नदी तट स्थित बालाघाट इलाके में हुई. बताया गया है कि सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र से सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी से कुछ युवक बारात में शामिल होने लापा बक्सपुर गांव पहुंचे थे. बारात से लौटने के दौरान इन युवकों ने अरहरा गांव के पास एक स्कूटी पर सवार दो नाबालिग लड़कियों और दो युवकों को देखा.

बारी बारी से नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म

आरोप है कि बोलेरो सवार युवकों ने स्कूटी का पीछा कर अरहरा चौक के पास उन्हें रोका और जबरन बोलेरो में बैठाने का प्रयास किया. इसी दौरान एक युवक मौके से भागने में सफल रहा, जबकि दो नाबालिग लड़कियों और एक अन्य युवक को अगवा कर बालाघाट ले जाया गया. वहां चारों आरोपियों ने दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया.

112 नंबर पर दी गयी सूचना तब जाकर पुलिस हुई एक्टिव

घटना के बाद किसी तरह दोनों लड़कियां वहां से भाग निकलीं, जबकि साथ में अगवा किया गया युवक भाग नहीं सका. बाद में आरोपियों ने उसे अरहरा गांव में छोड़ दिया. इधर, घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गयी, जिसके बाद कामडारा थाना की पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी अभियान शुरू किया. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र अंतर्गत जराकेल गांव निवासी अनमोल साहू, सोनू साहू और सुंदर साहू शामिल हैं. वहीं चौथा आरोपी कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरसलोया गांव का धरमजीत उर्फ होल्डन बताया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button