भोपाल की नीलिमा पाटिल, सोहेल खान और नर्मदापुरम से साहिल सिसोदिया, वेदांत पटेल ने बढ़ाया देश का मान
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने सेस्टोबॉल में रचा इतिहास


हैदराबाद में 5-11 फरवरी को आयोजित इंडिया कैंप में सेस्टोबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस कैंप से महिला वर्ग में भोपाल की नीलिमा पाटिल का चयन हुआ, जबकि पुरुष वर्ग में साहिल सिसोदिया, सोहेल खान, वेदांत पटेल भी प्रदेश के खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली। चयनित खिलाड़ी 12 फरवरी को दुबई के लिए रवाना हुए। 13-15 फरवरी को आयोजित फाइनल मुकाबलों में महिला वर्ग का निर्णायक मैच भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच खेला गया। or पुरुष वर्ग भारत और ओमान के बीच रहा रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्ग में खिताब अपने नाम कर विजेता बनी।
मध्यप्रदेश की ओर से महिला टीम में शामिल नीलिमा पाटिल ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और प्रदेश के साथ-साथ देश का मान बढ़ाया। नीलिमा पाटिल छात्रा सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में भोपाल कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं।
मध्य प्रदेश सेस्टोबॉल संघ के सचिव नौशाद अली ने कहा
खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में संतुलित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीलिमा पाटिल ,सोहेल खान, साहिल सिसोदिया, वेदांत पटेल ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश में हर्ष का माहौल है।
*राज्य और देश का नाम रोशन किया
* हमें पूरा विश्वास था कि ये खिलाड़ी दुबई में शानदार प्रदर्शन कर राज्य तथा देश का नाम रोशन करेगें। सभी खिलाड़ियों को प्रीति सलूजा चांसलर,सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायसेन, विष्णु ज़ावरिया सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काॅडीनेटर ,सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के स्पोर्ट्स ऑफिसर आशुतोष, उत्कर्ष मालवीय, करण केवट, फ्रैंकलिन डिसूजा, हरिओम पाटीदार और खेल विभाग के सदस्यों व खिलाड़ियों के माता-पिता ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।



