खबरमध्य प्रदेश

देश हित मे वर्तमान एवं पूर्व मान्यनीय सांसदों विधायकों पार्षदों के लिए एक देश एक पेशन योजना लागू की जाए

अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष शर्मा राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रभारी अनिल बाजपेई ने बताया कि यह सत्य है कि सम्मान जनक जीवन जीने के लिए पेंशन अति आवश्यक है लेकिन एक ही वर्तमान एवं पूर्व विधायकों को एक से अधिक अर्थात 3-4 पेंशन का भुगतान करना उचित नही है क्योंकि एक ही सांसद विधायक पार्षद को एक से अधिक पेंशन का भुगतान करने का विपरीत प्रभाव देश की आर्थिक पर पड़ता है जहाँ एक ओर मुक बधिर विकलांग मानसिक रूप से विकलांगो को बहुत ही कम पेशन का भुगतान किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर एक से अधिक पेंशन का भुगतान सही नही है अत: अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने मान्यनीय महामहिम मान्यनीय राष्ट्रपति महोदय एवं आदरणीय एवं मान्यनीय प्रधान मंत्री महोदय से विनम्र आग्रह किया है कि वर्तमान एवं पूर्व सांसदों विधायकों पार्षदों के लिए पूरे देश मे एक देश एक पेंशन योजना लागू की जाये ताकि देश की आर्थिक स्थित मे सुधार हो सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button