अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

मानव सेवा न्यास में महाशिवरात्रि के अवसर पर गायत्री परिवार एवं न्यास के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बालाजीपुरम आश्रम की संचालिका बीके सपना दीदी के द्वारा आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बालाजीपुरम आश्रम की संचालिका बीके सपना दीदी के द्वारा मानव सेवा न्यास में महाशिवरात्रि के अवसर पर गायत्री परिवार एवं न्यास के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया।छायाचित्र एवं प्रदर्शनी के माध्यम से आध्यात्म, ध्यान एवं योग के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अतिथियों जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कटारे, इंटरनेशनल लायंस पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी, मुकेश श्रीवास्तव गायत्री परिवार एवं बीके शकुंतला दीदी रायसेन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छायाचित्र एवं प्रदर्शनी के माध्यम से आध्यात्म, ध्यान एवं योग के बारे में जानकारी दी गई। झंडा वंदन, कैंडल प्रकाश , आध्यात्मिक चर्चा एवं पंच कुंडी यज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन बीके सतनाम भाई जी ग्वालियर एवं आभार व्यक्त लक्ष्मण सभरवार भाई जी के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button