खबरमध्य प्रदेश
मिहिर सेन तरण ताल का किया निरीक्षण



भोपाल 21 फ़रवरी 2026’उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मिहिर सेन तरण ताल रीवा का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्घाटन से पूर्व व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि चार करोड़ रुपए की लागत से मिहिर सेन तरण ताल का पुनरूद्धार कराया गया है। शीघ्र ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर बीएस जामोद, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे उपस्थित रहे।


