अध्यात्ममध्य प्रदेश
उप मुख्यमंत्री ने किये मां शारदा देवी के दर्शन


मैहर 21 फरवरी 2026/प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


