खबरमध्य प्रदेश

नई दिल्ली मे पेंशन वृद्धि के लिए विशाल करो या मरो आंदोलन – मध्य प्रदेश के पेंशनर्स 8 मार्च को रवाना होंगे

ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण उपाध्यक्ष अरुण वर्मा समन्वयक आर ए धारकर ने बताया कि ई पी एस 95 पेंशनरों की प्रमुख माँग 7500+ महगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा,साथ ही 1-9-2014 के पूर्व के पेंशनर्स जो हायर पेंशन के पात्र हैं उन्हे हायर पेंशन देने को लेकर 9 से 11 मार्च तक जंतर मंतर नई दिल्ली मे ऐतिहासिक विशाल धरना प्रदर्शन एवं करो या मरो आंदोलन होगा जिसमें महाराष्ट्र कर्नाटक केरल उड़ीसा पश्चमी बंगाल बिहार झारखण्ड तमिलनाडु दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश हरियाणा पंजाब राजस्थान छत्तीसगढ़ उत्तराखण्ड सहित पूरे देश के पेंशनर्स करो या मरो आंदोलन मे शामिल होंगे पेंशनरों का यह भी कहना है कि अगर पेंशन मे वृद्धि नही की गई तो पूरे देश मे करो या मरो गद्दी छोड़ो आंदोलन होगा जिसकी पूरी जबाबदारी भारत सरकार की होगी
अत: राष्ट्रीय संघर्ष समिति ई पी एस 95 पेंशनर्स मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पेंशनर्स ने कर्मचारी नेता अरुण वर्मा शशि भान भदौरिया आर ए धारकर ने सारे काम छोड़ कर दिल्ली चलो करो या मरो आंदोलन मे शामिल होकर करो या मरो आंदोलन को सफल बनाने का आवाहन किया है मध्य प्रदेश के पेंशनर्स 8 मार्च को दिल्ली के लिए रवाना होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button