पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में बारिश बनी विलेन, एक भी गेंद फेंके बगैर रद्द हुआ; मायूस लौटे प्रशंसक
टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। शनिवार को कोलंबो में पाकिस्तान का न्यूजीलैंड से सामना होना था, लेकिन गेंद एक भी गेंद डाले बिना मैच रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक मिल गए हैं।

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण की शुरुआत का मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया। शनिवार को टूर्नामेंट के दूसरे चरण का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से यह मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक मिले। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले का टॉस भी बारिश के दौरान ही हुआ था। जिस वक्त सलमान अली आगा और मिचेल सैंटनर मैदान पर मौजूद थे, उस समय हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी। पाकिस्तान के कप्तान आगा ने टॉ जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने प्लेइंग 11 में एक बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि ख्वाजा नफे की जगह फखर जमां को मौका दिया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी तीन बदलाव किए। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें ग्रुप-2 में हैं। यह सुपर-8 का पहला मुकाबला था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। दोनों को एक-एक अंक मिल गया है। पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज में तीन मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची थी। उसे भारत ने कोलंबो में ही 61 रनों से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, न्यूजीलैंड चार ग्रुप चरण के मैचों में तीन जीतकर ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर रही।बारिश बनी विलेन


