नागौर में बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 28 यात्री घायल; ट्रक चालक वाहन में फंसा
नागौर के हरिमा टोल प्लाजा के पास बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 28 यात्री घायल हो गए। 15 महिलाओं को डेह सीएचसी और 10-12 घायलों को जेएलएन अस्पताल नागौर भेजा गया। वहीं, ट्रक ड्राईवर वाहन में फंस गया।


नागौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नागौर में निजी लोक परिवहन बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह हादसा हरिमा टोल प्लाजा के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरातफरी मच गई।अलग-अलग दिशाओं से आ रहे थे दोनों वाहन
जानकारी के अनुसार, बस जोधपुर से सुजानगढ़ की तरफ जा रही थी, जबकि मिनी ट्रक लाडनूं से नागौर की तरफ आ रहा था। आमने-सामने की भिड़ंत में मिनी ट्रक का चालक बुरी तरह से वाहन में फंस गया। उसे बाहर निकालने के प्रयास किए गए।बस में सवार यात्रियों को आई चोटें
हादसे के समय बस में सवार 28 यात्रियों को चोटें आईं। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों और टोल कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती
टोल एंबुलेंस निर्मल रोजा ने बताया कि 15 महिलाओं को डेह की सीएचसी में एडमिट करवाया गया है, जबकि 10 से 12 लोगों को नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। हादसे के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


