देशविदेश

राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया टैरिफ, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में टैरिफ से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस फैसले को ‘बेहद खराब तरीके से लिखा गया’ और यह अमेरिका के हितों के खिलाफ है। ट्रंप ने कहा कि कई महीनों के विचार-विमर्श के बाद वह तुरंत प्रभाव से दुनियाभर के देशों पर लगाए गए 10 फीसदी टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर रहे हैं। उनके अनुसार कई देश दशकों से अमेरिका से फायदा उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका अब यह कदम पूरी तरह कानूनी और परखा हुआ है।उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में उनका प्रशासन नए और कानूनी रूप से उचित टैरिफ तय करेगा और लागू करेगा। ट्रंप ने दावा किया कि यह कदम ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ की प्रक्रिया को पहले से भी ज्यादा मजबूत करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button