खबरहेल्थ

सुबह की कौन सी आदतें हार्ट के लिए हैं फायदेमंद?

हार्ट हमारे शरीर का सबसे बेहद अंग है. आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में सुबह की आदतों पर ध्यान देना हार्ट की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, आइए, इस बारे में डॉ. अजीत जैन से जानते हैं.

हार्ट हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है. यह लगातार खून पंप करके शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है. हार्ट की सही सेहत न केवल लंबी उम्र के लिए जरूरी है, बल्कि शरीर को एनर्जी और मजबूती भी देती है. आज की तेज-तर्रार लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनाव के कारण हार्ट की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. ऐेसे में सुबह के समय की गई आदतें हार्ट की देखभाल में अहम भूमिका निभाती हैं.सुबह का सही तरीके का रूटीन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में भी फायदेमंद साबित होता है. इसलिए, हार्ट की अच्छी सेहत के लिए सुबह का समय बेहद जरूरी माना जाता है. आइए जानते हैं कि हार्ट की सेहत बनाए रखने के लिए सुबह कौन सी आदतें अपनानी चाहिए और किन आदतों से दूरी बनानी चाहिए.

हार्ट के लिए सुबह की कौन सी आदतें हैं फायदेमंद?

राजीव गांधी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉ. अजीत जैन बताते हैं कि सुबह के समय हल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग से हार्ट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और खून का फ्लो बेहतर रहता है. पर्याप्त पानी पीना शरीर से टॉक्सिन निकालता है और ब्लड सर्कूलेशन को सही बनाए रखता है. नाश्ते में पोषक तत्व शामिल करना, जैसे फाइबर और हेल्दी फैट, हार्ट के कामकाज को बेहतर करता है.

साथ ही, सुबह ध्यान या मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है, जो हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को घटाता है. अधिक कैफीन या भारी भोजन से बचना भी सुबह की फायदेमंद आदतों में शामिल है. ये आदतें ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की ओवरऑल सेहत को संतुलित रखने में मदद करती हैं.

हार्ट के लिए ये आदतें हैं नुकसानदायक?

सुबह की कुछ गलत आदतें दिल के लिए हानिकारक हो सकती हैं, जैसे खाली पेट भारी भोजन करना और ज्यादा तैलीय या शुगर वाला नाश्ता करना. तेज चलना या बिना स्ट्रेचिंग के अचानक व्यायाम करना भी हार्ट पर दबाव डाल सकता है.

अधिक कॉफी या एनर्जी ड्रिंक पीना, धूम्रपान या अल्कोहल का सेवन करना हार्ट की सेहत को प्रभावित करता है. नींद पूरी न करना और लगातार तनाव में रहना भी हार्ट की समस्या बढ़ा सकता है. इसलिए सुबह की आदतों में सतर्कता जरूरी है.

हार्ट के लिए ये भी जरूरी

हार्ट की सेहत के लिए सुबह की आदतों के साथ लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है. संतुलित डाइट, हल्का व्यायाम, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट से हार्ट मजबूत रहता है. धूम्रपान और शराब से दूरी बनाना, नमक और तैलीय चीजों का सेवन सीमित करना भी जरूरी है.

समय-समय पर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराना हार्ट की सुरक्षा के लिए फायदेमंद है. सुबह की सही आदतें और लाइफस्टाइल मिलकर हार्ट को मजबूत और लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button