यूपी बना चिप पावर! CM योगी बोले- पहले यहां चलती थीं गोलियां, अब बन रहा प्लांट
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर भारत के पहले सेमीकंडक्टर QSAT प्लांट का शिलान्यास हुआ. PM मोदी और CM योगी ने इसे देश के लिए महत्वपूर्ण बताया. इस मौके पर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि एक समय था जब इस क्षेत्र में गोलाबारी और अपराधी घटनाएं चर्चा में रहती थीं. आज वही क्षेत्र निवेश और उद्योग का केंद्र बन रहा है.

![]()
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक क्षेत्र में सेमीकंडक्टर चिप प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े. उन्होंने योजना की शुरुआत को देश के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. यह सेमीकंडक्टर यूनिट एचसीएल और फॉक्सकॉन के उद्यम के रूप में स्थापित की जा रही है. इसमें करीब 3700 करोड़ रुपए का निवेश होगा. यह उत्तर भारत की पहली बड़ी सेमीकंडक्टर QSAT यूनिट होगी, जहां चिपकी असेंबली और टेस्टिंग का काम किया जाएगा. इस मौके पर सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, एक समय था जब इस क्षेत्र की पहचान कानून व्यवस्था की खराब स्थिति से होती थी. पहले यहां गोलाबारी और अपराधी घटनाएं चर्चा में रहती थीं. आज वही क्षेत्र निवेश और उद्योग का केंद्र बन रहा है. उत्तर प्रदेश अब देश का अग्रणी औद्योगिक राज्य बनने जा रहा है. बड़े-बड़े उद्योग यह आकर निवेश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
सेमीकंडक्टर निर्माण की दिशा में मजबूत कदम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब सेमीकंडक्टर निर्माण की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा है. दुनिया की अर्थव्यवस्था तेजी से तकनीक पर निर्भर हो रही है. भारत को इस क्षेत्र में आगे रहना होगा. उन्होंने इस परियोजना को युवाओं के लिए रोजगार के नए अफसर पैदा करने वाला बताया.
प्लांट की खास बातें
इस यूनिट में सेमीकंडक्टर चिप का असेंबली पैकेजिंग और टेस्टिंग का काम किया जाएगा. यानी चिप निर्माण की अंतिम प्रक्रिया यहां पूरी होगी. इससे मोबाइल फोन कंप्यूटर ऑटोमोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा. विशेषज्ञों के मुताबिक, प्लांट के शुरू होने से हजारों युवाओं को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. आसपास के क्षेत्र में छोटे और मध्यम उद्योगों को भी फायदा होगा.
जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक क्षेत्र में पहले से ही कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनमें जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शामिल है. ऐसे में यहां फिल्म सिटी मेडिकल पार्क और अब सेमीकंडक्टर प्लांट लगने से यह क्षेत्र और तेजी से विकसित होगा. सड़क बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार होगा. उत्तर प्रदेश अब निवेश के लिए सुरक्षित और अनुकूल माहौल वाला राज्य बन चुका है. कानून व्यवस्था में सुधार और उद्योग नीति में बदलाव के कारण बड़ी कंपनियां यहां अब आ रही हैं.



