खबरदेशविदेश

नदी में बोट देखते ही भड़क गया हिप्पो, यूं खतरनाक तरीके से किया अटैक;

जरा सोचिए कि आप नदी में बोटिंग कर रहे हों और अचानक बोट पर हिप्पो हमला कर दे तो क्या होगा? जी हां, इस वीडियो में कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा देखने को मिलता है. एक विशालकाय हिप्पो ने बोट पर जोरदार हमला किया और एक ही झटके में बोट को पलट दिया.

अगर आप सोचते हैं कि पानी में रहने वाले जानवरों में सिर्फ मगरमच्छ ही खतरनाक होते हैं तो आप गलत हैं. हिप्पो भी कम खतरनाक नहीं होते हैं. वो भी दूसरे जानवरों या इंसानों को देखकर आक्रामक हो जाते हैं और मौका मिलते ही अटैक भी कर देते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल, इस वीडियो में एक हिप्पो नदी में घूम रही एक छोटी बोट पर अचानक हमला करता नजर आता है. उसका हमला इतना सटीक था कि बोट पलट जाती है. ये वीडियो देखकर लोग दंग रह गए हैं.

वीडियो की शुरुआत एक शांत नदी से होती है, जहां किनारे से दो बोट्स गुजरती हुई नजर आती हैं. आसपास हरियाली और सुकून भरा माहौल नजर आता है, लेकिन तभी अचानक पानी के भीतर हलचल होती है. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक विशालकाय हिप्पो बोट पर हमला कर देता है और उसे पलट देता है. वो तो गनीमत रहती है कि बोट में सवार बंदे की जान बच जाती है और अच्छी बात ये भी होती है कि हिप्पो ने उस बंदे पर हमला नहीं किया, वरना उसके लिए अपनी जान बचाना मुश्किल हो जाता. ये वीडियो साउथ अफ्रीका का बताया जा रहा है.

हिप्पो ने गुस्से में पलट दी नाव

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @InsaneReality नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘साउथ अफ्रीका में एक हिप्पो का नाव पलटने का अलग एंगल’.क्रियाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button