मनोरंजन

सान्या मल्होत्रा ने मीडिया के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन, गले लगाने पहुंचीं सबसे खास दोस्त

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आज 25 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने मीडिया के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

चर्चित अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का आज बुधवार को जन्मदिन है। अभिनेत्री ने अपना 34वां जन्मदिन मीडिया के साथ मनाया है। सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सान्या के बर्थडे पर उनकी दोस्त और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी पहुंचीं और गले लगाकर सान्या को विश किया।सान्या मल्होत्रा ने पैप्स संग किया बर्थडे सेलिब्रेट
सान्या मल्होत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें पैपराजी के साथ स्पेशल दिन सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ब्लू जींस और येलो टॉप में नजर आ रही हैं। फैंस सान्या को बधाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button