खबर
होली से पहले तीन गुना से ज्यादा बढ़ा प्राइवेट बसों का किराया, 600 वाला 1900 का हुआ; विंडो सीट का अलग चार्ज
दिल्ली और नोएडा-ग्रेटर नोएडा से कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी की ओर जाने वालों की भीड़ सबसे ज्यादा है। आमदिनों में इस रूट पर जाने वालों से बैठने के लिए 600-700 रुपये और स्लीपर सीट के लिए 850-1000 रुपये ऑनलाइन बुकिंग के जरिए लिए जाते हैं। लेकिन त्योहार में रेट कई गुना हो गए हैं। कानपुर के लिए सीट 1900 रुपये और स्लीपर के लिए 3200 रुपये लिए जा रहे हैं।


होली का त्योहार नजदीक है और शिक्षण संस्थानों में छुट्टियां हो चुकी हैं। पढ़ाई करने वाले युवा और नौकरी पेशा लोग जल्द से जल्द अपने घर पहुंचना चाहते हैं। लेकिन उन्हें नोएडा से कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और अन्य शहरों तक जाने के लिए तीन गुना से ज्यादा किराया देना पड़ रहा है।



