इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 50 के पार, टॉम बैंटन और सैम करन क्रीज पर मौजूद
आज टी20 विश्व कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच हो रहा है। न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगर टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी और पाकिस्तान का सफर समाप्त हो जाएगा।

ENG vs NZ Live Score: इंग्लैंड को शुरुआती झटके
इंग्लैंड को शुरुआती झटके लगे हैं। फिल सॉल्ट 2 और जोस बटलर 0 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 19 रन है।
ENG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। उनके लिए ग्लेन फिलिप्स ने 39 और टिम सीफर्ट ने 35 रनों की पारियां खेलीं। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए जबकि लियाम डॉसन को एक सफलता मिली।
ENG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 130 के पार
न्यूजीलैंड के चार विकेट गिर चुके हैं। टिम सीफर्ट के बाद फिन एलन (29), रचिन रवींद्र (11) और मार्क चैपमैन (15) पवेलियन लौट गए। अब क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 132 रन है।
ENG vs NZ Live Score: 64 पर न्यूजीलैंड को पहला झटका
न्यूजीलैंड को पहला झटका आदिल रशीद ने दिया। उन्होंने टिम सीफर्ट का शिकार किया। वह 25 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। अब फिन एलन का साथ देने रचिन रवींद्र आए हैं।
ENG vs NZ Live Score: पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने 54 रन बनाए
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 54 रन बना लिए हैं। फिन एलन और टिम सीफर्ट क्रीज पर मौजूद हैं।
ENG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। टिम सीफर्ट और फिन एलन क्रीज पर मौजूद हैं।



