खबरबिज़नेसमध्य प्रदेश

कपड़ों में धार्मिक पेंटिंग कर सनातन धर्म का प्रचार कर रहीं लबीना

वस्रों में श्री राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान चालीसा की कढ़ाई की

भोपाल, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी भोपाल द्वारा गौहर महल में अंतर क्राफ्ट बाजार का आयोजन किया गया।   क्राफ्ट बाजार में मुंबई से आईं लवीना कपड़ों में पेंटिंग करके सनातन के विभिन्न रूपों को पेश कर रही हैं । लबीना ने साड़ी, सूट और कपड़ों में भगवान श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान चालीसा तथा महामृत्युंजय मंत्र को कपड़ों में पिरोया है। रवीना ने कहा कि मैं चाहती हूं कि हमारे देश का हर बच्चा हमारी सनातन संस्कृति और देवी देवताओं से परिचित हो तथा हर बच्चा हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। शिक्षा में गोल्ड मेडलिस्ट हासिल कर चुकीं लबीना कहती हैं कि कपड़ों में डिजाइनिंग और कढ़ाई उनका पैसन है,यह ईश्वरीय देन है । उन्होंने कहा कि वह छोटे  गांव में पैदा हुईं बाद में मुंबई आईं। उनके पति भी एक डिजाइनर है और उनके इस काम में पूरे परिवार का सहयोग रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button