खबरमध्य प्रदेश
बाग प्रिंट की परंपरा को नवाचार के साथ आगे बढ़ा रहे मोइनुद्दीन खत्री
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी भोपाल द्वारा गौहर महल में क्राफ्ट बाजार का आयोजन

भोपाल। युवा उद्यमी मोइनुद्दीन खत्री ने कहा कि बाग प्रिंट साड़ियां सूट और कपड़े तैयार करना उनका पुश्तैनी धंधा है। कई पीढ़ियों से यह व्यवसाय किया जा रहा है । मोइनुद्दीन खत्री ने कहा कि मैंने निफ्ट से पढ़ाई की और बाग प्रिंट को नए तरीके से पेश कर रहा हूं। हमारे पास कॉटन और सिल्क की साड़ियां और सूट उपलब्ध हैं । यह हम घर पर ही तैयार करते हैं और प्रदर्शनी के साथ ही ऑनलाइन भी बिक्री करते हैं। इस तरह के प्रदर्शनियों में और अन्य जगह भी ऑनलाइन आपूर्ति करने पर लोग हमारे उत्पाद की सराहना करते हैं और बाग प्रिंट की अच्छी मांग है।


