खबरमध्य प्रदेश

मुख्य अभियंता श्री अमरकीर्ति सक्सेना को सेवानिवृत्ति पर एम.पी. ट्रांसको ने दी गरिमामयी विदाई

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के मुख्य अभियंता श्री अमरकीर्ति सक्सेना 40 वर्षों की दीर्घ एवं समर्पित सेवा के उपरांत 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो गए।

शक्ति भवन स्थित ऐतिहासिक बोर्ड रूम में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मंजीत सिंह तथा मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी सहित ट्रांसको मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं श्री सक्सेना के परिजन उपस्थित रहे।

ट्रांसमिशन क्षेत्र में टेस्टिंग एवं प्रोक्योरमेंट के विशेषज्ञ के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले श्री सक्सेना ने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल, मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल तथा मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
समारोह में वक्ताओं ने उनके सरल व्यक्तित्व, तकनीकी दक्षता एवं संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button