खबरमध्य प्रदेश
महेश्वरी साड़ी पेश कर रहे मूलचंद श्रवणेकर
घर से ही हैंडमेड साड़ियों का करते हैं निर्माण


भोपाल, नीमच से आए मूलचंद श्रवणेकर ने बताया कि वह हाथ से बड़ी बनी हुई साड़ियां तैयार करते हैं। खुद ही साड़ी डिजाइन करते हैं उनके पास सिल्क और कॉटन की साड़ियां मौजूद हैं । इसके अलावा विभिन्न प्रकार के डिजाइनों से तैयार करके साड़ियां तैयार की जाती हैं । श्रवणेकर ने बताया कि उनका उनके घर पर ही कारखाना है और रॉ मटेरियल से वह साड़ियां और सूट का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि वह होलसेल का व्यवसाय करते हैं साथ ही इस तरह की प्रदर्शनियों में अपना उत्पाद पेश करते हैं कोई ऑनलाइन भी मांग करता है तो सप्लाई की जाती है।


