बटेश्वर धाम सेआज पीहर विदा होंगी मां पार्वती:फाग उत्सव भी
बटेश्वर धाम सेआज पीहर विदा होंगी मां पार्वती:फाग उत्सव भी
भोपाल| श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा आयोजित 21 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन मां पार्वती की विदाई एवं मंदिर में फाग उत्सव के साथ संपन्न होगा |
मंदिर समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि कल 1 मार्च रविवार को बड़वाले महादेव मंदिर परिसर में मां भवानी मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष सैनी की अगुवाई में श्रद्धालु शाम 5 बजे पहुंचेंगे |यहां स्वागत पूजन एवं आरती के बाद माता पार्वती की पारंपरिक विदाई होगी तत्पश्चात विदाई शोभायात्रा जवाहर चौक जुमेराती, लोहा बाजार, चौक बाजार, लखेरापुरा से भवानी मंदिर सोमवारा पहुंचेंगी यहां फाग उत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन होगा शोभायात्रा में धर्म ध्वज, बैंड ,ढोल ,डीजे ,श्री राधा कृष्ण, श्री गणेश एवं अन्य देवी देवताओं की झांकियों के साथ सबसे आखिर में फूलों एवं विद्युत से सुसज्जित रथ में माता पार्वती विराजमान होंगी|
वहीं श्री बड़वाले महादेव मंदिर मैं बाबा बटेश्वर का रंग गुलाल एवं फूलों से भूतेश्वर स्वरूप में विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी एवं गुलाल व फूलों से होली खेली जाएगी| इसी के साथ 21 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन होगा |
सनातन परंपरा के अनुसार नई दुल्हन पहली होली ससुराल में नहीं मनाती इसी परंपरा के तहत उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है|
