खबरदेशविदेश

अमीरात एयरलाइन ने सीमित उड़ानें शुरू करने का किया एलान; दुबई में फंसे कांग्रेस सांसद

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार किया है। आज तीसरे दिन भी ईरान की राजधानी तेहरान समेत पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में धमाके हुए। हालात लगातार बदल रहे हैं। संघर्ष से उपजे चिंताजनक हालात के बीच पीएम मोदी ने बहरीन और सऊदी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की है। इसी बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि युद्ध अंतहीन नहीं है

वैश्विक अस्थिरता के बीच फ्रांस बढ़ाएगा परमाणु हथियारों की संख्या

दुनिया में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने का एलान किया है। उत्तर-पश्चिम फ्रांस के एल-इल लॉन्ग सैन्य अड्डे पर उन्होंने कहा कि मौजूदा 300 से कम परमाणु वारहेड की संख्या में वृद्धि की जाएगी। 1992 के बाद यह पहली बार होगा जब फ्रांस अपना परमाणु जखीरा बढ़ाएगा। मैक्रों ने कहा कि यह कदम यूरोप की सुरक्षा मजबूत करने और बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं से निपटने के लिए उठाया गया है।

पाकिस्तान में तीन दिन में 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष का असर पाकिस्तान की हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान से आने-जाने वाली 500 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे हजारों यात्री फंस गए हैं। हवाई कार्गो सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे खाद्य सामग्री और अन्य सामान की आपूर्ति बाधित हुई है। लाहौर, कराची, इस्लामाबाद समेत कई शहरों से खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द हुई हैं। फिलहाल केवल सऊदी अरब के लिए सीमित उड़ान संचालन जारी है।

लेबनान की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अमेरिका का अलर्ट

लेबनान में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को देश की यात्रा न करने की सलाह दी है। बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जो अमेरिकी नागरिक लेबनान में मौजूद हैं, वे उपलब्ध व्यावसायिक उड़ानों के रहते तुरंत देश छोड़ दें। दूतावास के अनुसार लेबनान की सुरक्षा स्थिति बेहद अस्थिर और अप्रत्याशित हो गई है। दक्षिणी इलाकों, बेका घाटी और राजधानी बेरूत के कुछ हिस्सों में लगातार हवाई हमले होने से खतरा बढ़ गया है।

अमेरिका नहीं कर सकेगा ब्रिटेन और स्पेन के सैन्य अड्डे का इस्तेमाल

स्पेन ने सैन्य अड्डे का इस्तेमाल करने से अमेरिका को इनकार कर दिया। इससे पहले ब्रिटेन ने भी मिलेट्री बेस का प्रयोग करने से मना किया था।
भारतीय चालक दल सदस्य की मौत

ओमान के मस्कट तट से करीब 52 समुद्री मील दूर एमकेडी व्योम नामक तेल टैंकर पर विस्फोटकों से भरी मानवरहित नाव से हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय चालक दल सदस्य की मौत हो गई। ओमान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार हमले के बाद इंजन रूम में आग और विस्फोट हुआ। टैंकर पर मौजूद 21 अन्य क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। ओमान नौसेना जहाज टैंकर की निगरानी कर रहा है, जबकि भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में बना हुआ है।
07:54 PM, 02-Mar-2026अमीरात एयरलाइन ने शुरू की सीमित उड़ानें

दुबई स्थित एयरलाइन अमीरात ने घोषणा की है कि वह आज शाम से सीमित संख्या में उड़ान संचालन शुरू करेगी। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि पहले से बुकिंग कराने वाले यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी और जिन यात्रियों की नई बुकिंग इन उड़ानों में की गई है, उनसे सीधे संपर्क किया जाएगा। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि सूचना मिलने तक एयरपोर्ट न पहुंचे। एमिरेट्स ने स्पष्ट किया कि अन्य सभी उड़ानें अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी।

ईरान संकट का असर, कांग्रेस सांसद कल्याण काले दुबई में फंसे

ईरान युद्ध के चलते खाड़ी क्षेत्र में हवाई सेवाएं प्रभावित होने का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी दिखने लगा है। महाराष्ट्र के जालना से कांग्रेस सांसद कल्याण काले दुबई में फंस गए हैं। उनके भाई जगन्नाथ काले ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांसद शुक्रवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ दुबई गए थे, लेकिन क्षेत्रीय तनाव बढ़ने और एयरस्पेस बंद होने के कारण उनकी वापसी फिलहाल संभव नहीं हो पा रही है।

जगन्नाथ काले के अनुसार कल्याण काले को 3 मार्च को अबू धाबी के रास्ते भारत लौटना था, लेकिन उड़ानें रद्द होने से वह दुबई में ही रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद पूरी तरह सुरक्षित हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। परिवार की ओर से उनकी जानकारी वहां स्थित भारतीय दूतावास को भी दे दी गई है।

07:07 PM, 02-Mar-2026

चीन ने ईरान को सुपरसोनिक मिसाइल बेचने की खबरों को बताया गलत

चीन ने ईरान को सीएम-302 सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल बेचने के कथित समझौते की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट गलत सूचना अभियान का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि चीन एक जिम्मेदार देश के तौर पर अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करता है और किसी भी तरह की भ्रामक खबरों का विरोध करता है।

07:06 PM, 02-Mar-2026

ईरानी हमलों के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन रोका, यूरोप में गैस कीमतें 50% तक बढ़ीं

पश्चिम एशिया में हमलों के बाद कतर एनर्जी द्वारा एलएनजी उत्पादन रोकने से यूरोप में गैस कीमतों में तेज उछाल आया है। डच और ब्रिटिश थोक गैस कीमतें करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। यूरोप के प्रमुख टीटीएफ हब पर गैस कीमत 46.52 यूरो प्रति मेगावाट घंटा तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि कतर से गैस आपूर्ति प्रभावित रहने पर एशिया और यूरोप के बीच एलएनजी कार्गो को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में और अस्थिरता आ सकती है।

07:03 PM, 02-Mar-2026

अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा- ईरान में युद्ध अंतहीन नहीं

अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा- ईरान में युद्ध अंतहीन नहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button