खबरदेश

जंग के हालात देख सीबीएसई का बड़ा फैसला, पश्चिम एशिया में इस तारीख तक परीक्षाओं पर रोक; जानें ताजा अपडेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने पश्चिम एशिया, यानी मध्य-पूर्व के कुछ देशों में मौजूदा हालात की समीक्षा करने के बाद बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला लिया है। बोर्ड ने बताया कि क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए कक्षा 10 और कक्षा 12 की कुछ परीक्षाओं में बदलाव किया गया है।यह निर्णय उन देशों के लिए लिया गया है जहां सीबीएसई से संबद्ध स्कूल संचालित हैं। इनमें बहरीन, ईरान, कवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई शामिल हैं। बोर्ड ने इन देशों में परीक्षा से जुड़ी नई व्यवस्था के बारे में आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है।

कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द

सीबीएसई के अनुसार कक्षा 10 की 7 मार्च से 11 मार्च 2026 तक निर्धारित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च 2026 की वे परीक्षाएं भी अब रद्द मानी जाएंगी, जिन्हें पहले स्थगित किया गया था।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि मध्य-पूर्व क्षेत्र में कक्षा 10 के छात्रों के परिणाम किस आधार पर घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

कक्षा 12 की परीक्षा स्थगित

कक्षा 12 के छात्रों के लिए 7 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। सीबीएसई ने कहा है कि इस परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

आगे की परीक्षाओं पर जल्द फैसला

बोर्ड ने बताया कि 7 मार्च 2026 को स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी। इसके बाद 9 मार्च 2026 से निर्धारित कक्षा 12 की आगामी परीक्षाओं के बारे में आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे।

छात्रों को स्कूल से संपर्क में रहने की सलाह

सीबीएसई ने कक्षा 12 के छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में रहें और बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखें। इससे उन्हें नई परीक्षा तिथियों और अन्य जरूरी जानकारी समय पर मिल सकेगी।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि छात्रों और अभिभावकों को किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button