दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: एक ही परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड, दो बेटियों की मौत; मां अस्पताल में भर्ती


दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में दो बहनों के शव मिले हैं। उनकी मां अचेत हालत में मिली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक के चेहरे पर था टकिया, दूसरी के गले में फंदा
पुलिस को शाम करीब 6:10 बजे एक कॉल प्राप्त हुई थी। कॉल में बताया गया कि परिवार के सदस्य दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा खोलने पर पुलिस को दो लड़कियों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। एक लड़की के चेहरे पर तकिया रखा हुआ था। दूसरी लड़की के गले में फंदा लगा हुआ था। दोनों मृत लड़कियों की पहचान सगी बहनों के रूप में हुई है। उनकी मां भी एक कमरे में अचेत अवस्था में मिली, लेकिन वह जीवित थी। मां को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या और आत्महत्या के प्रयास का लग रहा है।


