खबर

छोटी सी बच्ची ने ईशा माल्वीय के ‘शेकी’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, नानू और दादू के साथ किए कमाल के स्टेप्स

 सोशल मीडिया पर आए दिन डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। इनमें से कुछ वीडियो इतने प्यारे होते हैं कि देखते ही लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नन्ही सी बच्ची टीवी एक्ट्रेस ईशा माल्वीय के ट्रेंडिंग गाने शेकी ‘Shaky’ पर बेहद क्यूट अंदाज में डांस करती नजर आ रही है। बच्ची की मासूमियत और उसके कॉन्फिडेंट डांस ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।

नानू और दादू के साथ स्टेज पर धमाल

वायरल हो रहा यह वीडियो किसी म्यूजिक या फैमिली सेरेमनी का बताया जा रहा है। स्टेज के बीचों-बीच खड़ी छोटी बच्ची अपने नानू और दादू के साथ डांस करती दिखाई देती है। तीनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आते हैं और गाने की बीट पर एक जैसे स्टेप्स करते हुए माहौल को बेहद खुशनुमा बना देते हैं।

वीडियो की शुरुआत में बच्ची बड़े आत्मविश्वास के साथ डांस शुरू करती है और उसके दोनों दादा पूरे उत्साह के साथ उसके स्टेप्स को फॉलो करते हैं। स्टेज पर बच्ची बिना घबराए पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस करती नजर आती हैं। छोटी बच्ची के बड़े-बड़े डांस स्टेप्स ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

इस प्यारे वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anjalidamanichoreography नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 7 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लाखों लोगों ने इसे पसंद किया है और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button