मनोरंजन

रश्मिका मंदाना को धर्मपत्नी बनाकर विजय देवरकोंडा लाएंगे 15 करोड़ के आलीशान घर में, जानें हर कोना

 साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और उनकी होने वाली पत्नी रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी के बाद रश्मिका, विजय के हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित 15 करोड़ रुपये के आलीशान बंगले में शिफ्ट होंगी। यह घर अपनी लग्जरी और मॉर्डन डेकोर के लिए काफी खास माना जाता है। फिलहाल विजय इस घर में अपने माता-पिता, भाई आनंद और पालतू डॉगी ‘स्टॉर्म’ के साथ रहते हैं।

घर का बाहरी हिस्सा

विजय का बंगला बाहर से बहुत ही आकर्षक और शांत नजर आता है। मुख्य दरवाजा लकड़ी और कांच का है, जो घर को क्लासिक और मॉर्डन लुक देता है। घर का आंगन बड़ा और साफ-सुथरा है, जिसमें गमलों में हरियाली लगी है। रात में घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लंबी कंदील लाइटें लगाई गई हैं, जो इसे और भी शानदार बनाती हैं।

PunjabKesari

लिविंग एरिया का इंटीरियर

घर का लिविंग रूम बहुत ही आरामदायक और स्टाइलिश है। सफेद रंग की दीवारों के कारण कमरे का लुक बड़ा और खुला दिखाई देता है। दीवार पर हिरण की सुंदर पेंटिंग्स लगे हैं। बैठने के लिए मखमली ग्रे कुर्सियां और गुलाबी कुशन का इस्तेमाल किया गया है, जो कमरे को प्यारा और आरामदायक बनाता है। खिड़कियों पर सफेद और पीले रंग के पर्दे हैं, जो कमरे में धूप और ताजगी लाते हैं।

राउंड सोफा और कांच की खिड़कियां

लिविंग रूम में एक बड़ा राउंड सोफा है, जिसका हल्का गुलाबी और सफेद रंग आंखों को सुकून देता है। सोफे के पीछे लगी बड़ी कांच की खिड़कियों से बाहर की हरियाली और फूल साफ दिखाई देते हैं। फर्श चमकदार संगमरमर का है, जो कमरे को रॉयल और प्रीमियम लुक देता है।

क्रिसमस और सजावट

क्रिसमस के मौके पर भी घर को खूबसूरती से सजाया गया था। कमरे में क्रिएटिव पेंटिंग्स और पोस्टर लगे हैं, जो इसे मॉर्डन आर्ट गैलरी जैसा लुक देते हैं। काले रंग की टेबल पर भगवान बुद्ध की मूर्ति और जलती मोमबत्ती शांति का एहसास कराती हैं। छोटे क्रिसमस ट्री और पास रखी गिटार ने कमरे की सुंदरता बढ़ाई।

PunjabKesari

कंफर्ट और स्टाइल का बैलेंस

लिविंग रूम का यह कोना परिवार और फुर्सत के पलों के लिए खास है। विजय अपनी मां के साथ बोर्ड गेम खेलते नजर आते हैं, जो घर के शांत और घरेलू माहौल को दिखाता है। घर में एक और कोना स्टाइलिश लकड़ी की कैबिनेट, गुलाबी सोफा और फूलों के गुलदस्ते से सजाया गया है। सुनहरी ग्लोब लाइट और पेंटिंग्स इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देती हैं।

बार एरिया और आर्टिस्टिक टच

विजय के घर का बार एरिया डार्क थीम और बैकलाइट वाली अलमारियों के साथ डिज़ाइन किया गया है। बैठने के लिए नीली कुर्सियां और लकड़ी का फर्श इसे लाउंज जैसा लुक देता है। घर में लगी रंगीन पेंटिंग्स और हरियाली वाले बड़े गमले पूरे घर को ताजगी और जीवन्तता देते हैं।

पूजा का स्थान

त्योहारों के समय घर में परिवार के साथ विशेष पूजा होती है। फर्श पर रंगों और फूलों से बनाई गई रंगोली के बीच छोटा हवन कुंड रखा जाता है। भगवान की मूर्तियों, नारियल और पीतल के बर्तन पारंपरिक तरीके से सजाए जाते हैं। लकड़ी के ऊंचे दरवाजों पर आम के पत्तों और गेंदे के फूलों के तोरण भी लगे हैं।

PunjabKesari

घर की छत

घर की छत खुली, हवादार और आरामदायक है। सफेद और क्रीम रंग के सोफे और नारंगी कुशन इसे आरामदेह बनाते हैं। छत के चारों ओर सफेद रेलिंग और आसपास की हरियाली शहर की भीड़भाड़ में प्राकृतिक सुकून का एहसास कराती है। विजय देवरकोंडा का यह घर न सिर्फ लग्जरी और स्टाइलिश है, बल्कि पारिवारिक और घरेलू माहौल भी बहुत सुकून भरा देता है। शादी के बाद रश्मिका मंदाना इस घर की खूबसूरती और शोभा को और बढ़ाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button