छत्तीसगढ़

होली पर छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, दो दिनों में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी

होली के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। होली के दो दिनों में प्रदेश के मदिरा प्रेमी 1 अरब 79 करोड़ रुपये से ज्यादा की देसी और विदेशी शराब पी गए। जानकारी के अनुसार होली से एक दिन पहले 3 मार्च को ही 128 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री हुई, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा है। वहीं 5 मार्च को भी 51 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी।

स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के एमडी पदुम सिंह एल्मा ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रदेश में शराब की औसतन करीब 40 करोड़ रुपये की बिक्री होती है, लेकिन होली के कारण मांग काफी बढ़ गई। उन्होंने कहा कि 3 और 5 मार्च को कुल मिलाकर 179 करोड़ रुपये से अधिक की देसी और विदेशी मदिरा की बिक्री दर्ज की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता हैं और होली पर एक अरब 79 करोड़ से ज्यादा की शराब बिक्री हुई है।

रायपुर में 58 करोड़ 10 लाख के शराब गटक गए मदिरा प्रेमी

रायपुर जिले में होली के दौरान महज चार दिनों में शराब प्रेमी 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब गटक गए। पिछले साल की तुलना में इस बार 91 लाख रुपए की ज्यादा शराब लोगों ने पी है। होली के दिन याने 4 मार्च को शराब दुकान बंद थी, लेकिन होली की खुमारी अगले दिन भी छाई रही, नतीजतन शौकिनों ने 5 मार्च को महज 8 करोड़ 31 लाख रुपए की ही शराब पी, लेकिन असली खरीदारी तो होली के पहले हुई। होली के एक दिन पहले लोगों ने 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब पी। इसके एक दिन पहले याने 2 मार्च को शराब खरीदी का आंकड़ा 15 करोड़ 94 लाख रुपए का रहा और उसके एक दिन पहले होली के तीन दिन पहले 1 मार्च को लोगों ने 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब पी।

‘देशी’ के शौकिन घटे तो ‘विदेशी’ के बढ़े

आबकारी विभाग के आंकड़े बताते हैं कि देशी की बजाए विदेशी शराब की मांग बढ़ती जा रही है। चार दिन के आंकड़ों में 1 मार्च को छोड़कर बाकी के तीनों दिन बीते साल की तुलना में देशी शराब की बिक्री कम रही। जिस दिन बीते साल की तुलना में बिक्री बढ़ी भी तो महज 7.7 प्रतिशत। वहीं बिक्री के हिसाब से भले ही विदेशी स्प्रिट और देशी शराब की तुलना में तीसरे पायदान पर हो, लेकिन सबसे ज्यादा वृद्धि यहीं देखने को मिली है 60 प्रतिशत तक! इसकी तुलना में विदेशी स्प्रिट बिक्री के मामले में देशी और विदेशी माल्ट की तुलना में सर्वाधिक रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button