खबरमनोरंजन

जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताया अब कैसी है तबीयत; अभी भी अस्पताल में हैं सलमान खान के पिता

सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान अभी भी अस्पताल में ही भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें माइनर ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके दोस्त और गीतकार व पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने सलीम खान की हेल्थ पर अपडेट दी है।सलीम खान अब स्वस्थ हैं
हाल ही में दिल्ली में एक किताब के विमोचन में पहुंचे जावेद अख्तर ने सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा की। लेखक ने बताया कि सलीम अब ठीक हैं। वह ठीक हैं और स्वस्थ हो रहे हैं। वह कुर्सी पर बैठे बात कर रहे हैं। मेरा मतलब है, उनकी सेहत में सुधार हुआ है।

आमिर खान और डेजी शाह ने भी दी थी अपडेट
इससे पहले आमिर खान ने भी मीडिया को सलमान खान के पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

चूंकि वह आईसीयू में थे, इसलिए मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल सका। मैं परिवार के साथ बैठा था। अलवीरा ने मुझे बताया कि उनकी सेहत में दिन-प्रतिदिन सुधार हो रहा है। हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द घर लौट आएं और पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।

हाल ही में डेजी शाह ने भी बताया कि दिग्गज पटकथा लेखक की तबीयत अब काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि सलीम सर अब ठीक हैं। उनकी हालत स्थिर है। वो खतरे से बाहर हैं।

फरवरी में बिगड़ी थी सलीम खान की तबीयत
सलीम खान को फरवरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्हें शुरुआत में आईसीयू में रखा गया था। बीच में उन्हें डॉक्टर्स ने ऐहितियातन वेंटिलेटर पर भी रखा था। हालांकि, अब उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button