खबर
सलमान क्यों बना कसाई?: दिल्ली से जा रहा था बरेली, कार से उतरकर ढाबे पर रूका और रेत लिया चाकू से अपना गला
सैलून कर्मचारी ने चाकू से सिर्फ 15 सेकेंड में अपनी गर्दन रेत ली। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात यूपी के हापुड़ स्थित गढ़ क्षेत्र के अठसैनी गांव स्थित ढाबे पर हुई। युवक एक टैक्सी में सवार होकर दिल्ली से अपने घर बरेली जा रहा था।दिल्ली में भाई के साथ सैलून पर करता था काम
कोतवाली पुलिस के अनुसार सलमान (22) पुत्र अहमदजान निवासी दुनका, थाना साईं, जिला बरेली के निवासी थे। वह दिल्ली में भाई के साथ एक सैलून पर काम करते थे। वह देर रात दिल्ली से बरेली जाने के लिए टैक्सी में बैठे थे। टैक्सी में अन्य यात्री भी मौजूद थे।



