खबरमध्य प्रदेश

MP में गजब हो गया, वन रक्षक भर्ती में 728 पदों के लिए SC वर्ग को एक भी पोस्ट भी नहीं, भारी बवाल

MP में एक नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। दरअसल ये विवाद मध्य प्रदेश में वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक  मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा निकाली गई वन रक्षक भर्ती विवादों की ओर अग्रसर होती दिखाई दे रही है। विवाद का कारण है  728 पदों पर निकाली गई भर्ती में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया जाना। जी हां इसको लेकर विवाद होना शुरु हो गया है।

 728 पदों पर निकाली गई भर्ती में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आरक्षण रोस्टर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।  728 पदों की भर्ती में एक भी पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित नहीं करने पर खूब हल्ला हो रहा है। भर्ती की अधिसूचना जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों और सामाजिक संगठनों ने इसको लेकर मोर्चा खोलना शुरु कर दिया है।

वन रक्षक की इस भर्ती के लिए राज्य के युवाओं की नजरें टिकी हुई हैं और आवेदन प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है लेकिन एक भी पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों को साथ ही कई संगठनों ने भी इसको लेकर सरकार से जवाब मांगा है। कहा है कि यदि आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं होता है  तो भर्ती प्रक्रिया की वैधता पर सवाल खड़े होंगे।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वन रक्षक के 728 पदों पर हो रही सीधी का जो विज्ञापन जारी हुआ है उसमें वर्गवार पदों के आंकड़े सामने आने के बाद सवाल उठने शुरु हो गए हैं।

1500 से ज्यादा पदों पर हो रही है भर्ती

इस भर्ती अभियान में केवल वन रक्षक ही नहीं अन्य पद भी शामिल हैं, कुल मिलाकर 1500 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

किस तरह है भर्ती और आवेदन प्रक्रिया का शैड्यूल

 

आवेदन शुरू होने की तारीख- 28 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 14 मार्च 2026

आवेदन संशोधन की अंतिम तारीख: 19 मार्च 2026

प्रस्तावित परीक्षा तारीख: 7 अप्रैल 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button