खबरमध्य प्रदेश

TET आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करेगा राज्य शिक्षक संघ

भोपाल। डीपीआई द्वारा हाल ही में जारी किए गए TET परीक्षा संबंधी आदेश के बाद शिक्षक संगठनों में हलचल तेज हो गई है। राज्य शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करने का निर्णय लिया है।
संघ के प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता से चर्चा की गई है। कानूनी सलाह के आधार पर अब राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के नाम से सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल की जाएगी।
इस संबंध में संगठन ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे 15 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जिला स्तरीय बैठक आयोजित करें और शिक्षकों को इस विषय की जानकारी देते हुए आगे की रणनीति के लिए तैयारी करें।
प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ेगा और मध्यप्रदेश में ये परीक्षा आयोजित नहीं करने देगा।सभी साथियों से एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button