खबरमध्य प्रदेश

साहू समाज में मां कर्मा देवी जयंती एक माह तक मनाई जाएगी

भोपाल। साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की जयंती आगामी 15 मार्च को पूरे प्रदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रातः पूजा-अर्चना, प्रभात फेरी, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदर्श विवाह एवं भंडारे जैसे विविध धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा की कोर कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी मां कर्मा देवी जयंती का उत्सव एक माह तक मनाया जाएगा, जिसका समापन भोपाल की टी.टी. नगर इकाई में किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए सभा के पूर्व मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू को बधाई देते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की। साथ ही प्रदेश के सुचारू संचालन के लिए उनके द्वारा विभिन्न जिलों एवं प्रकोष्ठों में की जा रही पदाधिकारियों की नियुक्तियों का अनुमोदन भी किया गया।
बैठक में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों की अधोसंरचना एवं उनके दायित्वों को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए एक समिति गठित कर इस कार्य को आगे बढ़ाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पूर्व अध्यक्ष ताराचंद साहू, मुख्य सलाहकार रामनारायण साहू, संरक्षक रमेश के. साहू (इटारसी), डॉ. हेमराज साहू, हरिशंकर साहू, रमेश साहू (बैरसिया), शिवदयाल साहू (सिमरैया), ओमप्रकाश साहू (इंदौर), अनिल कुमार साहू ‘अकेला’, मदनलाल साहू, लोकेश साहू एवं हरिभाई साहू सहित कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button