पीतांबरा पीठ मंदिर में पंडा गिरी पर लगेगी लगाम, सख्त हुआ प्रशासन, शिवालय में बैठने वाले तथाकथित साधकों की पटवारी करेंगे निगरानी


रवि रायकवार, दतिया। विश्व विख्यात पीतांबरा पीठ मंदिर पर इस समय तथाकथित साधकों का बोलबाला है। जिसके लिए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने पहले ही एक सूचना शिवालय में चस्पा की थी।

जिसमें बताया गया था कि साधना करने वाले साधक एक जगह पर ही बैठें। बीच मंदिर या शिवालय में बैठने पर दर्शनार्थियों और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


कहीं किसी भी प्रकार से अप्रिय घटना न हो, जिसके लिए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने मंदिर में आने वाले साधकों के लिए स्थान चिन्हित कर दिए थे। साथ ही उन्हें बैठने के लिए उचित जगह भी दी है। लेकिन कुछ तथाकथित साधक अपनी जगह पर नहीं बैठ रहे हैं और मनमर्जी से कहीं भी जपसाधना कर रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि तथाकथित साधक यहां साधना नहीं अपना व्यापार चल रहे हैं, जिससे मंदिर में पंडा गिरी बढ़ रही है।
जिला प्रशासन की ओर से अब मंदिर शिवालय में पटवारी की ड्यूटी समय अनुसार लगा दी गई है। जिसमें समय-समय पर वे मंदिर में मॉनिटरिंग कर फोटो-वीडियो के जरिए वरिष्ठ अधिकारी को बैठने वाले तथाकथित साधकों की जानकारी देंगे। उसके बाद जिला प्रशासन उन पर कार्रवाई करेगा।


