खबर

दामाद ने ससुर को कुल्हाड़ी से काटा: सिर पर किए चार वार, बेटी को लेने आए थे गुलाब; इस बात पर खोया परमजीत ने आपा

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित गांव छांयसा में दामाद ने ससुर पर 6 मार्च को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर लोग उपचार के बाद घायल को घर ले गए। जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी फरार है।सिर पर किए तीन से चार वार
गांव छांयसा निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनके भाई गुलाब सिंह (55) ने अपनी बेटी की शादी पांच वर्ष पहले परमजीत के साथ की थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि परमजीत अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। शुक्रवार को जब गुलाब सिंह को उसकी बेटी ने फोन कर बुलाया तो वह उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान जब गुलाब सिंह अपनी बेटी को अपने साथ लेकर वापस घर आने लगा तो परमजीत और गुलाब सिंह के बीच कहासुनी हो गई। उसी बात पर गुस्से में आकर परमजीत ने कुल्हाड़ी से गुलाब सिंह के सिर पर तीन से चार बार वार कर दिया।आर्थिक रूप से कमजोर है पीड़ित पक्ष
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुलाब सिंह को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। उसी वजह से वह उपचार के बाद गुलाब को घर ले गए। जहां उसकी शनिवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button