खबर

बेसन से बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स, खाने में लगेगा लाजवाब

बेसन से मिठाई, स्नैक्स से लेकर कई तरह की सब्जी बनती है. ऐसे में आज हम आपको बेसन से बनने वाली स्नैक्स रेसिपी आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाकर आप शाम में चाय के साथ खाकर स्वाद का मजा भी ले सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर बेसन से बनने वाली स्नैक्स रेसिपी आइडियाज के बारे में.

बेसन के पकौड़े तैयार करें

पकौड़े बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें, इसके बाद आप इसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालें. तैयार हुए घोल को गर्म तेल में डालकर छोटे-छोटे पकौड़े तलें. इसी तरह आप पकौड़े बनाकर सॉस के साथ सर्व करें.

बेसन सेव बनाएं

बेसन का सेव बनाने के लिए आप सबसे पहले आप एक बर्तन में बेसन लें. अब आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. अब आप इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. अब आप गर्म तेल में जाली वाले चम्मच की मदद से सेव का शेप देकर तलें. सेव सुनहरा और क्रिस्पी होने पर निकालें और ठंडा होने दें. तैयार है आपका घर पर बना बेसन का सेव.

बेसन टिक्की ट्राई करें

आप स्नैक्स के लिए बेसन टिक्की बना सकते हैं. टिक्की बनाने के लिए आप एक बर्तन में बेसन डालें. अब आप इसमें उबली हुए आलू डालकर मैश करें. इसके बाद इसमें गाजर और मटर मिलाएं. स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, हल्दी और थोड़ा गरम मसाला डालकर मिश्रण तैयार करें. हाथ से गोल टिक्की बनाएं. इसे आप तवा या तेल में दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेकें. इसी तरह आप बेसन से टिक्की तैयार कर सकते हैं.

बेसन कचौड़ी बनाएं

कचौड़ी बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन, थोड़ा पानी और नमक डालकर आटा गूंथ लें. इसके बाद आप आलू या मूंग दाल का भरावन तैयार करें. अब आप आटे की छोटी लोइयां बनाकर भरावन रखें और बंद करके गोल कचौड़ी बनाएं. इसे गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button