खबर
प्रेमी के लिए दो लड़कियों में खूनी जंग: एक ने ब्लेड से फाड़ा मुंह, दूसरी ने घर में लगवाई आग और की फायरिंग
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के आरके पुरम में 17 वर्ष के बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों के बीच जंग छिड़ गई। एक लड़की नेहा ने दूसरी लड़की पर जानलेवा हमला करवा कर उसका गाल फड़वा दिया। वहीं, दूसरी लड़की ने नेहा का घर समझकर दूसरे के घर में आगजनी और फायरिंग करवा दी। आरके पुरम थाने ने नेहा व उसकी बहन अंजलि और दूसरी नाबलिग के पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन नाबालिग भी पकड़े गए हैं।इस कारण छिड़ी जंग
सेक्टर-2 आरके पुरम के हनुमान मजदूर कैंप में रहने वाली नेहा ने अपने बॉयफ्रेंड (17) को एक नाबालिग लड़की के साथ सेक्टर-3 आरके पुरम के पार्क में देख लिया। इससे नेहा आग बबूला हो गई। नेहा ने उसे देख लेने की धमकी दी। उसने कहा कि उसने उसके बॉयफ्रेंड को अपना बॉयफ्रेंड कैसे बना लिया।



