खबरमध्य प्रदेश

– पद्मश्री स्व.गुल बर्द्धन राष्ट्रीय नाट्य एवं बैले समारोह ” स्वयं सिद्धा -3″ का आयोजन दिनांक 15-16-17 मार्च 2026 को रंगश्री लिटिल बैले ट्रुप सभागार , श्यामला हिल्स , स्मार्ट सिटी हाॅस्पिटल के पास – भोपाल में किया जायेगा ।

चैतन्य सोश्यो कल्चरल सोसायटी द्वारा संस्कृति मंत्रालय , भारत सरकार – नई दिल्ली के सहयोग से तीन दिवसीय नाट्य और बैले पर आधारित – पद्मश्री स्व.गुल बर्द्धन राष्ट्रीय नाट्य एवं बैले समारोह ” स्वयं सिद्धा -3″ का आयोजन दिनांक 15-16-17 मार्च 2026 को रंगश्री लिटिल बैले ट्रुप सभागार , श्यामला हिल्स , स्मार्ट सिटी हाॅस्पिटल के पास – भोपाल में किया जायेगा ।
कार्यक्रम विवरण –
दिनांक 15 मार्च को ” भोपाल थियेटर्स ” द्वारा नाटक ” चौथी सिगरेट ” का मंचन किया जायेगा । नाटक को निर्देशित वरिष्ठ रंगकर्मी श्री राजीव वर्मा जी ने किया है । ” चौथी सिगरेट ” के लेखक हैं श्री योगेश त्रिपाठी जी ।

दिनांक 16 मार्च 2026 को एकरंग सोशियो कल्चरल सोसायटी द्वारा नाटक ” मध्यांतर” का मंचन किया जायेगा , जिसके लेखक हैं जयवर्धन‌ और निर्देशन किया है विभा श्रीवास्तव ने ।
दिनांक 17 मार्च 2026 को चैतन्य सोश्यो कल्चरल सोसायटी द्वारा बैले ” चंड अशोक ” का प्रदर्शन किया जायेगा । साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन “अज्ञेय ” की नाट्य कृति ” उत्तर प्रियदर्शी ” पर आधारित ” चंड अशोक ” का संगीत निर्देशन किया है श्रुति -धर्मेश ने । कोरियोग्राफी चंद्र माधव बारिक ने की है और बैले नाट्य रूपांतरण , परिकल्पना व निर्देशन श्रुति कीर्ति बारिक का है ।
समस्त प्रस्तुतियों का समय शाम 7 बजे से रहेगा । दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button