महिलाओं को उनके अधिकारों की दी गई जानकारी
एडवा और कुंजल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित



भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी स्थित नीलम पार्क में एडवा यानी एआईडीडब्ल्यूए
और कुंजल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडवा की अध्यक्ष अरुणा ने बताया कि हम आज महिला दिवस मना रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनकी जिम्मेदारी और अधिकारों से अवगत कराना है । इसके अलावा यहां पर महिलाओं द्वारा अपनी बातें रखी गई और गीत व गेम्स भी आयोजित किए गए। वही कुंजल वेलफेयर सोसाइटी की निदेशक प्रभा गौर ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बस्तियों की महिलाएं शामिल हुईं । इससे पहले हमने विभिन्न बस्तियों , स्कूलों और कॉलेज में प्रतियोगिताएं आयोजित की और उनके विजेताओं को आज पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असफा ने प्रेरक उद्बोधन दिया। राज्य महिला आयोग के सचिव सुरेश तोमर ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया। ग्वालियर से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं प्रीति सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं यही कहना चाहूंगी कि महिलाएं सशक्त बने और अपने अधिकारों को जानें।

