यूपी में पकड़ा गया गद्दार: आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा नाैसेना का जवान गिरफ्तार, UP ATS ने की कार्रवाई


यूपी एटीएस ने जासूसी के आरोप में नाैसेना कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाैसेना कर्मी आगरा का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी की पहचान आगरा के कागारौल क्षेत्र के चीत गांव निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है। आदर्श भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर केरल में तैनात था। एटीएस के अनुसार सर्विलांस जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान की एजेंसी के संपर्क में था।
दुबई में हनीमून मनाकर लाैटा था
आदर्श उर्फ लकी भारतीय नौसेना में करीब सात वर्ष पहले भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि आदर्श की शादी पिछले महीने फरवरी में मथुरा जिले की एक युवती के साथ हुई है। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ दुबई हनीमून मनाने गया था। दो दिन पहले ही गांव वापस लौटा था। गांव के लोगों के अनुसार आरोपी के पिता बलबीर सिंह शराब की ठेकेदारी करते हैं। पिता तीन भाई हैं। आदर्श की तीन बहनें हैं। वह अपने परिवार में सबसे छोटा है।



