खबर

बच्चा चोरी के शक में ऑटो ड्राइवर को पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने पीटा, वीडियो आया सामने

 बच्चा चोरी के शक में ऑटो चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर उसकी पिटाई कर दी। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी ऑटो चालक को पीटा। मामला सामने आने पर पुलिस ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के परशुराम मंदिर के पास आज ऑटो चालक पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए लोगों ने उसे जमकर पीटा। लोगों का कहना है कि ऑटो चालक जबरदस्ती ऑटो में छात्रा को बैठा रहा था। छात्रा ऑटो में नहीं बैठना चाहती थी,पर जबरदस्ती ऑटो चालक ने उसे अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश की, जिस पर आसपास के लोगों को बच्चा चोरी करने का शक हुआ और उन्होंने ऑटो चालक को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी। ऑटो चालक से पूछताछ करता देख लोगों की भीड़ जुट गई। जैसे ही लोगों को ऑटो चालक की करतूत का पता चला तो उन्होंने ऑटो चालक को पेड़ पर बांध जमकर पीटा।

ऑटो चालक से मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें पेड़ से ऑटो चालक को कपड़े द्वारा बांध दिया गया है। उसे पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी चप्पलों से पीटा है। मार खाते हुए ऑटो चालक छोड़ देने की गुहार लगाते रहे। वहीं घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button