Kinshuk Vaidya के घर गुंजी बच्चे की किलकारी, शाका लाका बूम बूम के संजू बने पिता


20s में टीवी के पॉपुलर शो ‘शाका लाका बूम बूम’ (Shaka Laka Boom Boom) में संजू का किरदार निभाने वाले एक्टर किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya) के घर बच्चे की किलकारी गुंज गई है. उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल (Diiksha Nagpal) ने रविवार को अपने पहले बेटे को जन्म दिया है. एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी फैंस को दिया है.

बता दें कि किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो शेयर किया है. शेयर किए गए फोटो में बच्चे का छोटा सा हाथ नजर आ रहा है, जिसे मां और पिता दोनों ने प्यार से थाम रखा है. इस पोस्ट के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- ‘बहुत प्यार और आभार के साथ हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं. बेबी वैद्य आ गया है. 08.03.26.’
पिछले साल दी थी जानकारी
एक्टर किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya) और उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल (Diiksha Nagpal) ने पिछले साल दिसंबर में सोशल मीडिया पर बताया था कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. दोनों ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करके प्रेगनेंसी का ऐलान किया था. जिसमें दोनों अपने हाथों में छोटे-छोटे बेबी शूज पकड़े हुए नजर आ रहे थे
साल 2024 में की थी शादी
बता दें कि किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya) और दीक्षा नागपाल (Diiksha Nagpal) ने अगस्त 2024 में सगाई किया था. जिसके बाद दोनों ने 22 नवंबर 2024 को अलीबाग में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर लिया था.



