पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये महंगा: इस तेल कंपनी ने आज से बढ़ाए दाम; क्या है वजह?नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। शनिवार तड़के से लागू हुई बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियों पर दबाव है। सरकारी तेल कंपनियों ने अभी दाम नहीं बढ़ाए हैं। ऐसे में निजी और सरकारी पेट्रोल पंपों पर कीमतों का अंतर बढ़ सकता है।


नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। शनिवार तड़के से लागू हुई बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियों पर दबाव है। सरकारी तेल कंपनियों ने अभी दाम नहीं बढ़ाए हैं। ऐसे में निजी और सरकारी पेट्रोल पंपों पर कीमतों का अंतर बढ़ सकता है।
निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में पांच रुपये और डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें शनिवार तड़के से लागू हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ने के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है। इससे निजी और सरकारी पेट्रोल पंपों की कीमतों में अंतर बढ़ सकता है। कंपनी के देशभर में 7,108 पेट्रोल पंप हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों का असर
कंपनी ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और उससे तैयार होने वाले पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ने से ईंधन कंपनियों पर दबाव है। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा आपूर्ति में बाधाओं ने भी तेल बाजार को प्रभावित किया है। नायरा की ओर से कीमतों में ताजा बढ़ोतरी पर आधिकारिक प्रतिक्रिया के लिए भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला।मार्च में भी बढ़ाए थे दाम, जुलाई में दी थी राहत
इस साल ईरान संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति प्रभावित होने के बाद नायरा ने सबसे पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे। कंपनी ने 26 मार्च को पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये प्रति लीटर महंगा किया था। उस समय उसके पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 100.71 रुपये और डीजल की कीमत 91.31 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। इसके बाद मई में सरकारी तेल कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी थीं। मई के आखिर तक अलग-अलग चरणों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।


