कातिल साला: बेटे की शादी के लिए जीजा-बहन से मांगे पैसे, मना करने पर गला रेतकर दी दर्दनाक मौत


दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से ऐसी दिल दहलाने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसने भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। बेटे की शादी के लिए पैसे देने से मना करने पर एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोपी ने उसकी रक्षा के लिए रक्षाबंधन पर राखी बांधने वाली बहन और जीजा की गला काटकर हत्या कर दी।
दरअसल, बीते दिनों साईंखेड़ा के बम्होरी खुर्द गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की घर पर ही गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आज एसपी ऋषिकेश मीना ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 65 वर्षीय छुटाई लाल अहिरवार और उनकी 60 वर्षी पत्नी जीराबाई अहिरवार का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि जीराबाई का सगा भाई था। आरोपी ने अपने बेटे और 4 सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपी ने बहन और बहनोई से अपने बेटे की शादी के दहेज में देने के लिए पैसे और जेवर की मांग कर रहा था। लेकिन जब उन्होंने जेवर और पैसे नहीं दिए तो दोनों की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए हल्के चौधरी, उसके बेटे और 4 सहयोगियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।



