7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा की मांग को लेकर 9,10,11 मार्च का करो या मरो आंदोलन पूरी तरह सफल – सरकार को चेतावनी अगर 2अप्रैल तक पेंशन वृद्धि नही की तो पूरे देश मे रेल रोको आंदोलन


ई पी एस 95 राष्ट्रीसंघर्ष समिति के नेतृत्व मे पेंशनरों की प्रमुख मांग रुपये 7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा की मांग को लेकर 9 एवं 10, 11 मार्च का जंतर मंतर नई दिल्ली मे करो या मरो आंदोलन पूरी तरह सफल रहा करो या मरो आंदोलन का संजय सिंह सहित कई सांसदों ने समर्थन किया साथ ही रुपये 7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा की मांग का पूर्ण समर्थन किया सभा को प्रमुख रूप से दिल्ली के सांसद संजय सिंह महाराष्ट्र के सांसद कर्नाटक के सांसद मणिपुर के सांसद कमांडर अशोक राउत वीरेंद्र राजावत रमाकांत निर्गुण अरुण वर्मा शशिभान भदौरिया आर ए धारकर सहित पूरे देश से आये प्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया इस अवसर पर हजारों की तादाद मे पूरे देश के पेंशनर्स उपस्थित थे पेंशनरों का कहना था की हम सभी करो या मरो आंदोलन करने आएं है हम मैदान तबतक नही छोड़ेंगे जब तक हमारी मांग पूरी नही होगी अगर हमारी मांग पूरी नही की गई तो पूरे देश मे गद्दी छोड़ो आंदोलन करेंगे
इसी क्रम मे राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने घोषणा की है की सरकार हमारा कार्य तेजी से कर रही है हम आंदोलन समाप्त नही कर रहे हैं सरकार को 2 अप्रैल तक का समय दे रहें है अगर सरकार ने 2 अप्रैल तक पेंशन मे वृद्धि नही की तो पूरे देश मे रेल रोको आंदोलन के साथ अमरण अनशन असहयोग आन्दोलन करेंगे जिसकी पूरी जबाबदारी भारत सरकार की होगी


