भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जी की 1010वीं जयंती प्रदेश भर में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।


भोपाल। साहू समाज की आराध्य एवं भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी की 1010वीं जयंती आगामी 15 मार्च 2026 को पूरे मध्यप्रदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के पूर्व मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, देवास, होशंगाबाद, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, आष्टा सहित प्रदेश के अनेक जिलों में माँ कर्मा देवी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू एवं प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार साहू ‘अकेला’ ने बताया कि जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में पूजा-अर्चना, प्रभात फेरी, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और भंडारे जैसे विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जिनमें डॉ. प्रकाश सेठ, पूर्व अध्यक्ष ताराचंद साहू, संरक्षक रमेश के. साहू (इटारसी), श्री रामनारायण साहू, ओमप्रकाश साहू (इंदौर), डॉ. हेमराज साहू, रमेश साहू (बैरसिया), महासचिव अनिल कुमार साहू अकेला, शिवदयाल सिमरिया, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू, कमलेश साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश साहू, हरिशंकर साहू, मदनलाल साहू, राकेश साहू (धार), श्रीमती शोभा साहू (कुंभराज) सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन शामिल रहेंगे।
विवेक साहू ने आगे बताया कि भोपाल जिले का मुख्य कार्यक्रम श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, साहू समाज घोड़ा निकास, माँ कर्मा देवी मार्ग स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। यहाँ प्रातः 9 बजे माँ कर्मा देवी का भव्य पुष्प श्रृंगार एवं महाआरती होगी, जिसके पश्चात दोपहर 3 बजे से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा।
चल समारोह में माँ कर्मा देवी का चाँदी का विमान विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही समाज के बंधुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा करोंद, टीटी नगर, बरखेड़ी, कोलार, बैरसिया, आनंद नगर, भेल सहित भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों एवं प्रदेश के अन्य जिलों में भी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

