खबरमध्य प्रदेश
दुग्ध विक्रेता संघ के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री


भोपाल 14 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज रीवा जिला दुग्ध विक्रेता संघ के शपथ ग्रहण समारोह एवं होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए दुग्ध व्यवसाय से जुड़े साथियों के हित में निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।


