खबरमध्य प्रदेश
सुनील कुमार साहू ने मां कर्मा देवी की जयंती पर फल एवं ठंडाई का किया वितरण
चल समारोह में शामिल लोगों पर बरसाए फूल


भोपाल। राजधानी में मां कर्मा देवी की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई । मंगलवारा चौक पर सुनील कुमार साहू अनिल प्लास्टिक वाले ने फल एवं ठंडाई का वितरण किया। इस अवसर पर भव्य चल समारोह निकाला गया । सुनील कुमार साहू ने परिवारजनों सहित चल समारोह में शामिल लोगों पर फूल बरसाए। सुनील कुमार साहू ने कहा कि मैं करीब 5 दशकों से हर वर्ष मां कर्मा देवी की जयंती पर फल एवं ठंडाई का वितरण करता हूं। आज भी फल वितरित किए गए और लीची तथा ठंडाई चल समारोह में शामिल लोगों और आम जनों को बांटी गई।


