खबरमध्य प्रदेश
बालाजीपुरम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में जन्म दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया


विदिशा। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी का जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन बालाजीपुरम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम संचालिका सपना दीदी द्वारा रोली चावल का टीका लगाकर, माला पहनाकर, शाल, श्रीफल के साथ फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए आपको दीर्घायु के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। प्रज्ञापीठ मुख्य दृष्टि ट्रस्टी गायत्री परिवार मुकेश श्रीवास्तव एवं भाई जी लक्ष्मण सभरवाल द्वारा भी आपको स्वागत सम्मान के साथ शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आपका स्वागत सम्मान करते हुए अपनी अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में गगन भाई जी एवं बी के जूली दीदी का विशेष योगदान रहा।


